विश्व प्रसिद्ध इंदौर शहर के नमकीन पर पड़ा काला दाग़!! कई विदेशी व अन्य राज्यों के पर्यटकों ने इंदौर आना निरस्त किया!!
मंत्री विजयवर्गीय बोले – ”वर्षों की मेहनत पर भागीरथपुरा कांड से फिर गया पानी… नए संकल्प के साथ लौटाएंगे इंदौर का गौरव”
#इंदौर के भागीरथपुरा जलकांड का असर ना सिर्फ भागीरथपुरा, बल्कि पूरे शहर पर हुआ… यहां की नमकीन इंडस्ट्री से लेकर पर्यटन तक को फिलहाल बुरे दिन झेलना पड़ रहे… उधर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी एक चर्चा में स्वीकार किया कि भागीरथपुरा जलकांड से वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया… शहर ने जो पहचान बनाई थी उस पर दाग लगा है… लेकिन इस दुःखद घटना को लेकर बैठा तो नहीं जा सकता… इंदौर की प्रगति हमेशा सामूहिकता से हुई है और इस हादसे के बाद अब फिर नए सिरे से संकल्प लेंगे और शहर का गौरव वापस लौटाया जाएगा…
खान-पान से लेकर पर्यटन तक का ‘उतर गया पानी’…
इंदौर अपने स्वाद को लेकर भी जाना जाता है… लेकिन भागीरथपुरा कांड के बाद इस पर भी कुछ हद तक असर पड़ा… उधर, जनवरी के इस माह में शहर में पर्यटकों का जमावड़ा भी रहता आया, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार जो पर्यटक इंदौर आने वाले थे उसमें कटौती हुई… मॉरीशस से अधिकारियों का एक दल जनवरी के पहले सप्ताह में इंदौर आने वाला था, जो रद्द हो चुका… इसी तरह बेंगलुरु सहित अन्य बड़े शहरों-विदेशों से भी पर्यटन आने वाले थे, जिन्होंने भी अपनी बुकिंग निरस्त कर दी..!










