सावधान इंदौर: साइबर अपराधी हुए हाईटेक, जेसीबी संचालक और महिला से लाखों की ठगी
मुनाफे का लालच और AI से ‘भाई’ की आवाज… दो वारदातों में शहरवासियों को लगी 9 लाख की चपत
खबर पर नजर संवाददाता | इंदौर
इंदौर में साइबर अपराधी अब ठगी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर के एरोड्रम और लसूडिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में शातिर ठगों ने लोगों को अपना निशाना बनाया है।
पहला मामला: 20% मुनाफे के जाल में फंसे जेसीबी संचालक
एरोड्रम क्षेत्र के अंबिकापुरी में रहने वाले जेसीबी संचालक प्रवीण सोनी को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगा गया। प्रवीण ने बताया कि सोशल मीडिया पर विजिटिंग कार्ड शेयर करने के बाद उन्हें एक लिंक मिला। ठगों ने दावा किया कि ऑनलाइन सामान की खरीद-फरोख्त पर उन्हें 20% का सीधा मुनाफा मिलेगा।
झांसे में आकर प्रवीण ने 5 से 22 दिसंबर के बीच 8 लाख 24 हजार रुपये जमा कर दिए। विश्वास जीतने के लिए ठगों ने शुरू में उनके खाते में 9 हजार रुपये का मुनाफा भी भेजा, लेकिन बाद में बड़ी रकम ऐंठकर संपर्क तोड़ दिया।
दूसरा मामला: AI वॉयस क्लोनिंग से ‘भाई’ बनकर ठगा
ठगी का दूसरा मामला और भी चौंकाने वाला है। लसूडिया क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहने वाली महिला रेखा तिवारी को एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने AI तकनीक से हूबहू रेखा के भाई जैसी आवाज निकाली। उसने कहा कि उसका दोस्त ‘मनु’ अस्पताल में भर्ती है और हार्ट ऑपरेशन के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है।
आवाज पहचान कर रेखा ने बिना पुष्टि किए तुरंत 97 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में असली भाई से बात करने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
खबर पर नजर की अपील:










