इंदौर से 66 पर ग्रीन कॉरिडोर ……..
खरगोन गांवशिंदे कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय श्री विजय जी जायसवाल के अंगदान हेतु आज रात ग्रीन कॉरिडोर जुपिटर विशेष हॉस्पिटल से एयरपोर्ट (हृदय) के लिए 10:37 पर प्रारंभ होकर 10:52 (15 मिनट)एवं दूसरा ग्रीन कॉरिडोर रात्रि 11:15 परम प्रारंभ होकर 11:21 (6 मिनट) चोइथराम हॉस्पिटल (किडनी) के लिए बना है।https://www.hearingcareaid.in/
15 तारीख की सुबह रोड एक्सीडेंट के उपरांत उपचार हेतु श्री विजय जी जायसवाल जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती किए गए थे जिनके ब्रेन डेथ की स्थिति पर ट्रीटिंग डॉक्टर डॉ अंशुल जी जैन एवं सीनियर इंटेंसिविस्ट डॉ वरुण देशमुख द्वारा विधान अनुसार मुस्कान ग्रुप के काउंसलर को सूचना जारी की गई।
मुस्कान ग्रुप के काउंसलर्स संदीपन आर्य, जीतू बगानी एवं लक्की खत्री द्वारा लगातार तीन दिन तक परिजनों को अंगदान हेतु विनती एवं काउंसलिंग की गई थी,
सी एम एच ओ डॉ॰ हंसानी, फोरेंसिक डॉ जयदीप जमींदार जूपिटर हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिनेंट सीएस पंडित एवं आर्गन डोनेशन कोऑर्डिनेटर ऋतुराज का विशेष योगदान रहा…
उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आराधना जायसवाल, जेठ जी श्री विनोद जी जायसवाल, साले साहब श्री विशाल जी जायसवाल एवं पुत्र प्रथमेश ने साहसिक एवं परोपकारी निर्णय लेते हुए अंगदान की स्वीकृति प्रदान की…
विजय जी का हृदय merengo cims हॉस्पिटल अहमदाबाद 58 वर्षीय महिला के प्रत्यारोपण हेतु,लिवर 68 वर्षीय पुरुष एवं एक किडनी जुपिटर विशेष हॉस्पिटल 42 वर्षीय पुरुष में उपचाररत रोगी एवं दूसरी किडनी चोइथराम हॉस्पिटल के 48 वर्षीय पुरुष रोगी को आवंटित की गई है।
यह प्रेस नोट जारी करते समय इंदौर के तीनों अंग प्रत्यारोपण के ऑपरेशन सफल होने के समाचार प्राप्त हुए हैं जबकि अहमदाबाद से अभी तक समाचार प्राप्त नहीं हो सके है।
SOTTO (मध्य प्रदेश शासन) के इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित कार्यालय से नोडल ऑफिसर डॉ मनीष पुरोहित, शुभम वर्मा एवं निधि शर्मा द्वारा योग्य प्रक्रिया जारी है।
पूरी ही प्रक्रिया में इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खेड़े, एप्रुपरिएट अथॉरिटी डॉ अरविंद धनघरिया द्वारा मॉनिटरिंग बनी रही।
आज सुबह 19 तारीख को सुबह 9:00 बजे इंदौर सांसद माननीय श्री शंकर जी लालवानी एवं जुपिटर विशेष हॉस्पिटल के डॉ अमित भट्ट की उपस्थिति में मध्य प्रदेश शासन द्वारा गॉड ऑफ हॉनर शासकीय सम्मान परिवार को खरगोन की विदाई के समय दिया गया।
वही खरगोन में भी खरगोन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र एवं पुलिस दल द्वारा गॉड ऑफ़ हॉनर अंगदानी दिवंगत के सम्मान में किया गया।
माननीय कमिश्नर के आदेश जारी होने के कुछ देर पूर्व ही अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई के रोगी के lungs प्रत्यारोपण के लिए अलर्ट केंद्र सरकार के नोटों विभाग द्वारा जारी हुआ था परंतु रोगी की प्रतिकूल स्थिति के चलते उसे अंतिम समय में स्थगित किया गया।
अंगदानी परिवार की सुविधा और सम्मान में पूरे भारत में प्रथम बार अंगदान के दौरान निजी चिकित्सालय में शासकीय फॉरेंसिक ऑफिसर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ करने वाले इंदौर में आज भी पोस्टमार्टम देर रात जुपिटर विशेष हॉस्पिटल की ऑपरेशन थिएटर में डॉ जयदीप जी जमीदार द्वारा संपन्न किया।
मेडिको लीगल केस होने के कारण पुलिस कार्रवाई पंचनामा समय से पूर्ण कर भंवरकुआं थाने के श्री आनंद राय द्वारा परिवार को प्रकरण रिपोर्ट रात को ही प्रदान कर दी गई।
इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा ग्रीन कॉरिडोर विधि अनुसार पूर्ण हुआ जिसमें तकनीकी कारण के चलते ट्रैफिक पुलिस दल को डेढ़ घंटा अतिरिक्त देना पड़ा।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
हर अंगदान नई चुनौतियां एवं शिक्षा के अवसर लेकर आता है जो ईश्वर की कृपा से सुख से संपन्न हुआ ।आप सभी के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
सेवा में,
मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट,
इंदौर
(जन चेतना का विनम्र प्रयास)
जीतू बगानी
9009009008
संदीपन आर्य
9303259844










