होली/ रंग पंचमी के अवसर पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु विशेष अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होली/ रंग पंचमी के अवसर पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु विशेष अभियान
● मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग।
होली/रँगपंचमी, आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात )श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार सुगम यातायात के लिए प्रयास किये जा रहे है।https://www.hearingcareaid.in/services
मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग के साथ-साथ पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा स्वयं प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कर यातायात ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। उनके द्वारा विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया है कि त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सतर्कता, संयम एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग एवं ड्यूटी पॉइंट्स पर ब्रीफिंग दी जा रही है। प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर
● नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध व्हील लॉक लगाकर सख्त कार्रवाई।
● लापरवाही पूर्वक, नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी और कार्यवाही।
● त्योहार के दौरान बाजार क्षेत्रों में खरीदारी हेतु आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें।दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।नशे की हालत में वाहन न चलाएं। रंग खेलते समय सड़कों पर हुड़दंग, स्टंटबाजी एवं खतरनाक ड्राइविंग से बचें। आइए, इस होली एवं रंग पंचमी पर “रंगों के साथ जिम्मेदारी” का भी संदेश दें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें