इंदौर की पारंपरिक गैर के मार्ग से हटेगा तारों का जंजाल, महापौर और कमिश्नर ने दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर की पारंपरिक गैर के मार्ग से हटेगा तारों का जंजाल, महापौर और कमिश्नर ने दिए निर्देश
इंदौर के ऐतिहासिक सराफा बाजार में 8 मार्च को निकलने जा रही पारंपरिक गैर की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस भव्य आयोजन के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बिजली, टेलीफोन और इंटरनेट के तारों का फैला हुआ जंजाल बना हुआ है। इन लटकते तारों के कारण गैर के सुगम संचालन में समस्या आ सकती है, जिसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। महापौर और नगर निगम कमिश्नर ने पूरे क्षेत्र का सघन भ्रमण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैर मार्ग पर आने वाले सभी प्रकार के अवरोधक तारों को तुरंत हटाया जाए या उन्हें व्यवस्थित किया जाए।https://www.hearingcareaid.in/contact
इंदौर की इस पारंपरिक गैर को देखने के लिए न केवल स्थानीय नागरिक बल्कि देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में अतिथि और पर्यटक आते हैं। ऐसे में प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना और मार्ग को पूरी तरह बाधा मुक्त बनाना है। ‘खबर पर नजर’ परिवार के लिए मैं खुशी श्रीमाल, इंदौर। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट kpnindia.in पर विजिट करें।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें