इंदौर: महू नाका से केसर बाग तक छाया अंधेरा, 10 दिनों की लापरवाही से आक्रोश में जनता
इंदौर। स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के महू नाका से केसर बाग रेलवे फाटक तक का मुख्य मार्ग पिछले 10 दिनों से अंधेरे की चपेट में है। क्षेत्र की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद होने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों का निकलना दूभर हो गया है। नेमी नगर और जैन कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक सुनील अजमेरा ने चेतावनी दी है कि इस घने अंधेरे के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि नगर निगम के उच्च अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने के बजाय फोन उठाना भी गंवारा नहीं कर रहे हैं। जनता अब सीधे नगर निगम आयुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप कर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रही है, ताकि प्रशासन पर उनका टूटा हुआ विश्वास फिर से जुड़ सके।
खबर पर नजर परिवार से मैं खुशी श्रीमाल।https://www.hearingcareaid.in/contact










