🚨 खबर पर नजर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 🚨
कौन है ‘गोल्ड स्टार’ का मालिक मोहम्मद अयान मंसूरी, जो इंदौरियों को खिला रहा था ‘मीठा जहर’?
एक्सक्लूसिव: फैक्ट्री में मिला प्रतिबंधित ‘आर्टिफिशियल स्वीटनर’, कीड़ों के बीच बन रहे थे टोस्ट
खबर पर नजर: इंदौर। 🪳 इंदौर के नागरिकों की सेहत के साथ हो रहे सबसे बड़े खिलवाड़ का “खबर पर नजर” आज पर्दाफाश कर रहा है। खाद्य विभाग ने आज ममता नगर, धार रोड स्थित गोल्ड स्टार बेकरी पर छापा मारकर उसे सील कर दिया है। हमारी एक्सक्लूसिव जांच में पता चला है कि फैक्ट्री का मालिक मोहम्मद अयान मंसूरी चौरे, ‘गोल्ड स्टार’ जैसे प्रतिष्ठित नाम की आड़ में लोगों को कीड़े और केमिकल वाला माल खिला रहा था।
‘खबर पर नजर’ को मिली अंदरूनी जानकारी:
सूत्रों के मुताबिक, विभाग को इस फैक्ट्री के बारे में कई दिनों से गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं। आज जब टीम मौके पर पहुंची तो हालात देखकर दंग रह गई:
* कीड़ों का साम्राज्य: 🤢 फैक्ट्री में जहां टोस्ट बन रहे थे, वहां जिन्दा कीड़े घूम रहे थे और हर तरफ भयंकर गंदगी पसरी थी।
* पकड़ा गया ‘मीठा जहर’: 🧪 सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि टीम को मौके से एक संदिग्ध आर्टिफिशियल स्वीटनर (अमानक मिठास) का










