स्टेट प्रेस क्लब ने किया संत श्री मुरारी बापू का अभिनंदन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेट प्रेस क्लब ने किया संत श्री मुरारी बापू का अभिनंदन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी रहे मौजूद

पूज्य बापू को क्लब की स्मारिका एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया

इंदौर, 12 नवंबर।

परम पूज्य संत श्री मुरारी बापू जी के आज सुबह इंदौर आगमन पर स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं साथियों ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने पूज्य बापू का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस विशेष भेंट के दौरान इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित रहे। महापौर श्री भार्गव ने स्टेट प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का पूज्य बापू से विशेष परिचय करवाया।

स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं साथियों ने इस अविस्मरणीय क्षण में पूज्य बापू को क्लब का एक स्मृति चिन्ह एवं वार्षिक स्मारिका सप्रेम भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें