म.प्र. ट्रायथलॉन संघ चुनाव: श्रीकांत तिवारी अध्यक्ष और शेखर तिवारी बने सचिव, 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित
इंदौर।मध्य प्रदेश ट्रायथलॉन संघ की नवीन कार्यकारिणी (सत्र 2026 से 2030) का निर्वाचन रविवार को इंदौर रेसीडेंसी क्लब में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी व सेवानिवृत्त विधि अधिकारी माजिद खान की देखरेख में पूरी हुई।इस दौरान म.प्र. ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक ओ.पी. अवस्थी और भारतीय ट्रायथलॉन संघ के पर्यवेक्षक राजेंद्र चोयल (अपराध अन्वेषण ब्यूरो, भोपाल) विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके समक्ष निर्वाचन प्रक्रिया विधि अनुसार संपन्न कराई गई।विधायक विजयपाल सिंह बने चेयरमैनघोषित नई कार्यकारिणी में सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह को चेयरमैन और श्रीमती पूजा पाटीदार को संरक्षक चुना गया है। वहीं, अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री श्रीकांत तिवारी को सौंपी गई है।नवीन कार्यकारिणी की सूची अध्यक्ष श्री श्रीकांत तिवारी उपाध्यक्ष: जे.पी. सक्सेना, हरीश शुक्ला, चित्रेश शर्मा सचिव: शेखर तिवारीकोषाध्यक्ष: एस.एन. पंडित सह-सचिव: ओ.पी. अवस्थी, गोवर्धन यादव, प्रभु मूलचंदान कार्यकारिणी सदस्य: रघुवीर तिवारी, प्रशांत रजक, सुधीर नेमा, कमलेश पांडे, तनवीर हलीम, आयुष दुबे।खेल जगत ने दी बधाईनिर्वाचन संपन्न होने पर म.प्र. ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व विधायक रमेश मेंदोला, महासचिव दिग्विजय सिंह, इंदौर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठौर, सचिव सत्यम त्रिवेदी, कय्यूम पठान, संजू जाधव और अमितेश तिवारी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह जानकारी म.प्र. ट्रायथलॉन संघ के सचिव उमाशंकर व्यास ने दी।










