केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: आज से लागू हुए AI के नए सख्त नियम
खबर पर नजर परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है, मैं खुशी श्रीमाल। आज की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण खबर तकनीक की दुनिया और आपकी डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी है। केंद्र सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते दुरुपयोग और खतरनाक डीपफेक वीडियो पर लगाम लगाने के लिए आज से नए और बेहद सख्त नियम लागू कर दिए हैं। इन नियमों का सीधा असर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट क्रिएटर्स पर पड़ने वाला है।https://www.hearingcareaid.in/
नए नियमों की मुख्य बातें:
* ‘AI जनरेटेड’ लेबल अनिवार्य: अब से AI द्वारा बनाई गई किसी भी फोटो, वीडियो या ऑडियो फाइल पर स्पष्ट रूप से ‘AI जनरेटेड’ का लेबल लगाना अनिवार्य होगा। इससे दर्शकों को यह समझने में आसानी होगी कि कंटेंट असली है या मशीन द्वारा निर्मित।
* 3 घंटे का डेडलाइन: सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नियम अब और कड़े हो गए हैं। यदि उनके प्लेटफॉर्म पर कोई भी आपत्तिजनक या भ्रामक कंटेंट पोस्ट किया जाता है, तो कंपनियों को उसे सूचना मिलने के महज 3 घंटे के भीतर हटाना होगा।
* सख्त कानूनी कार्रवाई: सरकार ने साफ कर दिया है कि यदि AI का इस्तेमाल बच्चों से जुड़ी अश्लीलता, वित्तीय धोखाधड़ी, हथियारों से जुड़ी जानकारी फैलाने या किसी व्यक्ति की गलत पहचान (Impersonation) बनाने के लिए किया गया, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन नियमों का उद्देश्य इंटरनेट को सुरक्षित बनाना और डिजिटल माध्यमों से फैलने वाले भ्रम और अपराधों को रोकना है। सरकार की इस पहल से आम नागरिकों की निजता और सुरक्षा को एक नया ढाल मिलेगा।
खबर पर नजर परिवार के लिए मैं खुशी श्रीमाल।










