फ्लाइटें रुकीं तो चार्टर उड़ानें शुरू UAE से!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फ्लाइटें रुकीं तो चार्टर उड़ानें शुरू UAE से!

जब कही भी हालात बिगड़ते हैं तो उसका असर सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं रहता, सफर करने वाले आम लोगों की ज़िंदगी पर भी पड़ता है। यूएई में हालिया एयरस्पेस बंद होने के बाद यही मंजर देखने को मिला। सैकड़ों नियमित फ्लाइटें रद्द हो गईं, कई कम क्षमता के साथ चलने लगीं और हजारों मुसाफ़िर अचानक फँस गए।

ऐसे में अब चार्टर फ्लाइटें एक नई राह बनकर सामने आई हैं। ट्रैवल एजेंसियां खास चार्टर उड़ानें इंतज़ाम कर रही हैं ताकि जो लोग जल्द अपने मुल्क लौटना चाहते हैं, उन्हें रास्ता मिल सके।

लेकिन यहां भी एक अलग कहानी चल रही है।https://www.hearingcareaid.in/contact

कहीं सीटें करीब 2500 दिरहम में दी जा रही हैं तो कहीं वही सफर 7000 दिरहम तक पहुँच गया है। वजह साफ है क्यूंकि मांग ज़्यादा है, जहाज़ कम हैं और हर कोई जल्द से जल्द निकलना चाहता है।

सबसे ज़्यादा दबाव उन लोगों का है जो छुट्टियां मनाने आए थे या ट्रांजिट में थे और अचानक एयरस्पेस बंद होने के कारण यहीं अटक गए। अब फुजैराह और रस-अल-खैमा जैसे एयरपोर्ट से चार्टर उड़ानें चलाई जा रही हैं जो भारत के कई शहरों समेत दूसरे देशों तक मुसाफ़िरों को पहुँचा रही हैं।

ट्रैवल एजेंसियों के फोन लगातार बज रहे हैं। हर कोई सीट चाहता है, हर किसी को जल्दी है और यही जल्दबाज़ी कीमतों को ऊपर धकेल रही है।

मगर एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़े लोग कह रहे हैं कि हालात धीरे-धीरे बेहतर हो सकते हैं। जैसे ही नियमित उड़ानें फिर से पूरी तरह शुरू होंगी, यह दबाव कम हो जाएगा।

फिलहाल जो लोग कई दिनों से इंतज़ार और अनिश्चितता में फँसे थे, उनके लिए ये चार्टर फ्लाइटें किसी राहत से कम नहीं हैं।

कभी-कभी सफर सिर्फ दूरी तय करने का नाम नहीं होता बल्कि मुश्किल वक़्त में घर तक पहुँचने की उम्मीद भी बन जाता है।

– ज़ाहिद खान

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें