अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा: जांच रिपोर्ट में साजिश का पर्दाफाश, पायलट ने जानबूझकर बंद किया था फ्यूल स्विच
म.प्र. ट्रायथलॉन संघ चुनाव: श्रीकांत तिवारी अध्यक्ष और शेखर तिवारी बने सचिव, 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित
भागीरथपुरा जल कांड: सरकारी दावों की पोल खुली, रिकॉर्ड में 18 को मुआवजा, कोर्ट में मानी थीं सिर्फ 8 मौतें इंदौर (केपीएन रिपोर्टर)। शहर के भागीरथपुरा जल कांड में एक बड़ा विरोधाभास सामने आया है। सरकारी रिकॉर्ड बताते हैं कि प्रशासन ने अब तक 18 पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि जारी की है, जबकि हाल ही में सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर केवल 8 मौतों की बात स्वीकार की थी। इस खुलासे के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लैब रिपोर्ट में पुष्टि: पानी में जानलेवा बैक्टीरिया नगर निगम की लैब रिपोर्ट ने भी रहवासियों के डर को सही साबित कर दिया है। भागीरथपुरा से लिए गए 51 पानी के सैंपलों में से 35 फेल हो गए हैं, जिनमें खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं। सियासत गर्म: जीतू पटवारी ने की 1 करोड़ मुआवजे की मांग इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग करते हुए, सरकार द्वारा दी जा रही 2 लाख की राशि को ‘भद्दा मजाक’ करार दिया है। [क्राइम रिपोर्ट] डीजल टैंक में छिपा था 35 लाख का नशा, पुलिस ने पकड़ा इंदौर। इंदौर पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक ट्रक के फेक डीजल टैंक में छिपाकर ले जाई जा रही 87 किलो डोडा चूरा जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। [मध्य प्रदेश] असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, एसटीएफ ने किया रैकेट का भंडाफोड़ भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर पेपर लीक का मामला गूंजा है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया है। एसटीएफ ने इस मामले में एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस घटना से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों में सरकार के प्रति भारी निराशा और आक्रोश है। [संक्षिप्त समाचार] * स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: भागीरथपुरा में एंटी-लार्वा अभियान तेज, 4 नए मरीज मिले, घर-घर सर्वे जारी। * हवाई हादसा: इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सांस लेने में तकलीफ के बाद फ्लाइट में बीमार बच्चे की मौत। * गैंगस्टर डिपोर्ट: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा अमेरिका से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर सीबीआई ने दबोचा। * चांदी की चमक: सर्राफा बाजार में चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, भाव 2.56 लाख रुपये प्रति किलो के पार। * बॉक्स ऑफिस: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म। * वीजा नियम सख्त: अमेरिकी दूतावास की छात्रों को चेतावनी, नियमों की अनदेखी पर हमेशा के लिए एंट्री बैन। * असम चुनाव: सरकार ने 35 जिलों में महिला समूहों को बांटे 10-10 हजार रुपये। * युद्ध के बादल: अमेरिका ने वेनेजुएला का तेल टैंकर जब्त किया, रूस ने जवाब में भेजी नौसेना। * दिल्ली दंगे: सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, साजिश मामले में 4 आरोपी रिहा। * मौसम: इंदौर में कोहरे का कहर जारी, ठंड बढ़ी, दृश्यता कम होने से फ्लाइट और ट्रैफिक प्रभावित। खबर पर नजर – पैनी नजर, पक्की खबर | www.kpnindia.in