इंदौर । कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रीना बौरासी की नियुक्ति स्वागतयोग्य — वसीम वसीउद्दीन काजी सांवेर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और महिला नेतृत्व के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है।
जिम्मेदारी की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने रीना बौरासी सेतिया का गर्मजोशी से स्वागत किया, मिठाइयाँ बाँटीं और जमकर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर वसीम वसीउद्दीन काज़ी ने निर्णय को “स्वागत योग्य और तारीफ के काबिल” बताया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी ठाकुर रवि दांगी, मुन्नालाल पटेल सरपंच नागपुर, प्रवीण पटेल,पपू पटवारी,आशीष चौधरी, इंदर सिंह आंजना,हिमानीसिंह,राजेश जसोदिया, दिनेश पटेल,जीतू पटेल,मोतीसिंह सांखला,वसीम वसीउद्दीन काजी,रामेश्वर बीसी,नंदकिशोर पटेल,देवकरण नेता जी,रणवीर जी कुलदीप सुनानिया,युवक युवक ब्लॉक अध्यक्ष शेखर चौधरी,सावरिया पटेल,शरीफ पटेल राजेश शर्मा,रणवीर जी गब्बर पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।
वसीम वसीउद्दीन काजी ने कहा— रीना बौरासी की नियुक्ति कांग्रेस और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण
वसीम वसीउद्दीन काजी ने कहा कि इंदौर सांवेर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही कांग्रेस नेत्री रीना बौरासी सेतिया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना न केवल क्षेत्र के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश और कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। यह निर्णय महिला नेतृत्व को सशक्त करने वाला और उत्साहवर्धक कदम है।










