खबर पर नजर: इंदौर में पत्रकारिता लहूलुहान! RTO गुंडों के हमले में पत्रकार हेमंत शर्मा गंभीर, ICU में भर्ती; प्रेस क्लब का थाने पर हल्ला बोल ✊🚔
इंदौर।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर आज इंदौर में एक कायराना और बर्बर हमला हुआ है। न्यूज़ 24 इंदौर के ब्यूरो चीफ और राज्यस्तरीय अधिमान्य पत्रकार हेमंत शर्मा और उनके साथी कैमरामैन राजा पर कवरेज के दौरान RTO कर्मचारियों और वहां मौजूद गुंडों ने बेदर्दी से मारपीट की और लूट की घटना को अंजाम दिया।
🏥 हेमंत शर्मा ICU में भर्ती
हमला इतना भयानक था कि पत्रकार हेमंत शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें नाजुक हालत में विशेष जुपिटर अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।
🚔 प्रेस क्लब का थाने पर हल्ला बोल
घटना के विरोध में और साथियों को न्याय दिलाने के लिए इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दीपक कर्दम के नेतृत्व में पत्रकारों ने तेजाजी नगर थाने का घेराव कर दिया है। इस प्रदर्शन में प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रियंका पांडेय, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी समेत कार्यकारिणी सदस्य अंशुल मुकाती, मनीष मक्खर, श्याम कामले और बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हैं।
📢 जब तक न्याय नहीं, आंदोलन जारी
इंदौर प्रेस क्लब ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक RTO के गुंडों और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही नहीं होती, पत्रकार थाने पर डटे रहेंगे। ‘खबर पर नजर’ इस घटना की कड़ी निंदा करता है और प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करता है।
– शैलेंद्र श्रीमाल
खबर पर नजर










