आस्था का महासंगम: इंदौर और खंडवा के 170 श्रद्धालुओं ने 11 दिनों में किए अनेक प्रमुख तीर्थों के दर्शन
रांका और भंसाली परिवार की भक्तिमय यात्रा संपन्न; ‘घूमो फिरो टूर’ के संयोजन और ‘खबर पर नजर’ के कवरेज की यात्रियों ने की सराहना
(ब्यूरो रिपोर्ट) | खबर पर नजर
इंदौर/खंडवा:
प्रभु भक्ति, सेवा और समर्पण के अनूठे संगम के साथ 11 दिवसीय ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा का भव्य समापन हुआ। ‘घूमो फिरो india के कुशल संयोजन में निकली इस यात्रा में इंदौर और खंडवा के लगभग 170 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देश के प्रमुख जैन तीर्थों पर शीश नवाकर पुण्य अर्जित किया।
दो परिवारों की यात्रा का हुआ अनूठा मिलन
यह आयोजन दो अलग-अलग धार्मिक यात्राओं का संगम था, जो आगे चलकर एक विशाल संघ में परिवर्तित हो गया।
* खंडवा से: रांका परिवार की ओर से प्रणेन्द्र रांका द्वारा ‘खंडवा से नाकोड़ा जी’ की यात्रा आयोजित की गई थी।
* इंदौर से: भंसाली परिवार की ओर से शांतिलाल जी भंसाली द्वारा ‘इंदौर से पालीताना’ की यात्रा निकाली गई थी।
दोनों यात्राओं के मिलन ने इसे एक पारिवारिक उत्सव का रूप दे दिया, जहाँ 3 बस और 5 चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ भक्त तीर्थ वंदना के लिए निकले।
इन प्रमुख तीर्थों के हुए दर्शन
श्रद्धालुओं ने मोहनखेड़ा, अंबाजी, पावापुरी, शांतिपुर, जीरावाला, नाकोड़ा जी, ओसियां जी, खेतलाजी, उदयपुर, मणि लक्ष्मी, पालीताना, अयोध्यापुरम, मेहसाणा और माउंडी सहित अनेक पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। 11 दिनों तक चला यह सफर पूरी तरह धर्ममय रहा।
टीम का समर्पण: 10 सदस्यों ने संभाली कमान
इतने बड़े संघ को संभालने में ‘घूमो फिरो india के संयोजक प्रमोद जैन (मामा) की भूमिका अहम रही। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में गौरव कोठारी और पंकज जैन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके साथ 6 अन्य समर्पित सदस्यों की टीम दिन-रात सेवा में जुटी रही, जिससे यात्रियों को भोजन, आवास और दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
‘खबर पर नजर’ ने सहेजी यादें, मिला आशीर्वाद
पूरी यात्रा का डिजिटल और मीडिया कवरेज ‘खबर पर नजर’ के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीमाल द्वारा किया गया। उन्होंने न केवल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और रील्स के माध्यम से यात्रा के हर पल को यादगार बनाया, बल्कि स्वयं भी प्रभु भक्ति में लीन रहे। श्रीमाल ने मौका मिलने पर तीर्थों में पूजा-अर्चना की और बोलियों (चढ़ावों) का लाभ भी लिया।
यात्रियों ने दिया साधुवाद
यात्रा के समापन पर सभी यात्रियों ने टीम की सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विशेषकर मीडिया कवरेज और रील मेकिंग की सेवा से यात्री अत्यंत संतुष्ट नजर आए और उन्होंने पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए खूब-खूब आशीर्वाद प्रदान किया।










