रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीना का अहमदाबाद स्थानांतरण: स्टेट प्रेस क्लब ने दी भावभीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीना का अहमदाबाद स्थानांतरण: स्टेट प्रेस क्लब ने दी भावभीनी विदाई
इंदौर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) श्री खेमराज मीना का स्थानांतरण अहमदाबाद हो गया है। उनके सम्मान में स्टेट प्रेस क्लब (म.प्र.) द्वारा सोमवार, 29 दिसंबर को शाम 4 बजे अभिनव कला समाज के सभागार में एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
रतलाम मंडल में अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान श्री मीना का मीडियाकर्मियों के साथ अत्यंत जीवंत और सहयोगात्मक संपर्क रहा। विदाई समारोह के दौरान स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने श्री मीना का हार-फूल से स्वागत किया और उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री मीना की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पत्रकारों के साथ समन्वय बनाए रखा और रेलवे से जुड़ी सूचनाओं को तत्परता से साझा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें