कहीं बरसीं लाठियां, कहीं उड़ा गुलाल: खाटू के मेले से लेकर झाबुआ के भगोरिया तक होली की मची धूम 🎨✨
रंग अब सतरंगी हो गए हैं। 🌈 ब्रज मंडल की गलियों से निकलकर यह उल्लास अब समूचे हिंदुस्तान की फिजाओं में छा गया है। सुदूर पहाड़ों के राज्य उत्तराखंड से लेकर अवध की गलियों और राजस्थान के रेतीले धोरों से लेकर भोले की नगरी काशी तक, रंगों की मस्ती एक समान दिखाई दे रही है। आज रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर देवालयों में गीले रंगों की शुरुआत हो गई है और कान्हा के हाथ में पिचकारी आ गई है। 🪘🎊
काशी में बाबा का गौना और मसाने की होली 🕉️🔥
भोले की नगरी काशी में आज भगवान विश्वनाथ माता पार्वती का डोला लेकर निकलेंगे। मान्यता है कि इसी दिन बाबा माँ उमा को ब्याह कर अपनी प्रिय नगरी लाए थे। इसी खुशी में आज पूरी वाराणसी खुशियों के रंग में सराबोर है। विश्व प्रसिद्ध ‘मसाने की होली’ देखने के लिए देश-विदेशी भक्तों का जमावड़ा घाटों पर लग गया है। 🔱🙌
अवध में आध्यात्मिक होली और नागा साधु 🚩🚩
अयोध्या में भी ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’ की गूंज के साथ होली की धूम है। हनुमानगढ़ी से स्वयं हनुमानजी का ध्वज लेकर नागा साधुओं का जत्था पंचक्रोशी यात्रा पर निकल पड़ा है। दशरथ महल से मुरारी मंदिर तक पूरी अयोध्या फूलों और गुलाल से महक रही है। इस आध्यात्मिक होली में रंगों से ज्यादा फूलों का उपयोग कर भक्त प्रभु के साथ होली खेल रहे हैं। 🌸🙏
ब्रज में लट्ठमार होली और मथुरा का फागोत्सव 🪵🥁
ब्रज में राधा-कृष्ण के अनुराग का उत्सव अब बरसाना की गलियों से निकलकर नंदगांव के चौक तक पहुँच गया है। नंदभवन के आंगन में लाखों हुरियारों ने लट्ठमार होली खेली। आज से मथुरा, वृन्दावन और गोकुल में बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में गीले रंगों की शुरुआत होगी। मथुरा जन्मभूमि परिसर में दोपहर से ‘रंग उत्सव’ का आगाज़ होने जा रहा है। 🏺💖
राजस्थान का लक्खी मेला और शेखावाटी की गूँज 🐪🎶
राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम जी के ‘लक्खी मेले’ में लाखों हुरियारे अपने इष्ट के दर्शन को उमड़े हैं। शेखावाटी क्षेत्र में चंग-ढप महोत्सव की थाप पर फाग गीत गूंज रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड के बागेश्वर धाम में भी प्रदेशभर के हुरियारों का जुटना शुरू हो गया है। 🎭🌟
बुंदेलखंड की राई और मालवा का भगोरिया 💃🎷
बुंदेलखंड में झांसी के किले की तलहटी में राई नृत्य के रंग बिखर रहे हैं। आकर्षक परिधानों में सजी नर्तकियों की थिरकन देखते ही बन रही है। मध्य प्रदेश के झाबुआ में ‘भगोरिया’ की मस्ती अपने परवान पर है। इंदौर के प्राचीन श्रीगोवर्धननाथ मंदिर (हवेली) में आज ‘गुलाल कुंड’ उत्सव के साथ पांच दिवसीय भीगे रंगों की शुरुआत होगी। 🥁🥳
खबर पर नजर 👀
पत्रकार: शैलेंद्र श्रीमाल ✍️
वेबसाइट: KPNindia.in 🌐










