हर थिएटर कलाकार अपने आप में स्टार है : स्वानंद किरकिरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर थिएटर कलाकार अपने आप में स्टार है : स्वानंद किरकिरे

इंदौर। हर थिएटर कलाकार अपने आप में स्टार होता है। ज़िंदगी में चाहे जो करें, साथ में थिएटर चलता रहे। युवा पीढ़ी के कलाकार अपनी साहित्य की समझ को और बेहतर करने के लिए खूब पढ़ें।

ये बातें सुप्रसिद्ध गीतकार, गायक एवं अभिनेता श्री स्वानंद किरकिरे ने शहर के रंगकर्मियों से कहीं। अभिनव कला समाज सौजन्य भेंट के लिए पधारे श्री स्वानंद किरकिरे को जब पता चला कि परिसर में ही सूत्रधार की वार्षिक नाट्य प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल स्पर्धा चल रही है तो वे श्री सत्यनारायण व्यास के छोटे से आग्रह पर ही रंगकर्मियों को अपना परिवार मानकर उनके बीच अनौपचारिक अंदाज़ में आकर यह साबित कर दिया कि वे भले ही अन्य क्षेत्रों में कितने भी सफल हो गए हों, लेकिन उनके दिल के भीतर का रंगकर्मी अभी भी वैसा ही है। उन्होंने कहा कि थिएटर के लिए एनएसडी करना ज़रूरी है, ज़िन्दगी में जहाँ रहें, जो करें उसके साथ थिएटर करें। श्री किरकिरे ने स्पर्धा के निर्णायक श्री सुशील जौहरी एवं अन्य रंगकर्मियों के साथ इंदौर में अपने आरंभिक थिएटर के दिनों को शिद्दत से याद किया।https://www.hearingcareaid.in/

रंगकर्म को बचाना समाज की ज़िम्मेदारी : एक सवाल के जवाब में श्री स्वानंद किरकिरे ने कहा कि थिएटर को यदि सरकार के भरोसे रहना पड़े तो क्या अर्थ निकला। मराठी थिएटर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मराठी में रंगकर्मी बहुत कमाल काम कर पा रहे हैं क्योंकि उनके शो हाउसफुल रहते हैं और थिएटरप्रेमी टिकट खरीदकर देखते हैं। यही हर भाषा में, हर शहर में होना चाहिए।

श्री स्वानंद किरकिरे की वेबसीरीज़ “बैंडवाले” इन दिनों अमेज़न प्राइम में धूम मचा रही है जिसमें वे ब्रास बैंड सिंगर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके आगामी प्रोजेक्टों में श्रीमती जया बच्चन के साथ श्री विकास बहल की फ़िल्म एवं श्री सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म के साथ कुछ अन्य प्रोजेक्टों में भी वे अभिनय के रंग बिखेरते नज़र आयेंगे। इसके अलावा श्री स्वानंद किरकिरे के म्यूज़िक शोज़ भी इन दिनों देश भर में दर्शकों की पसंद बने हुए हैं। बतौर गीतकार वे आजकल चुनिंदा प्रोजेक्ट कर रहे हैं।
इससे पूर्व अभिनव कला समाज एवं स्टेट क्लब के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार खारीवाल, संयुक्त प्रधानमंत्री श्री आलोक बाजपेयी एवं श्री पंकज क्षीरसागर ने श्री किरकिरे का स्वागत किया।

KPN News
Author: KPN News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें